फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने को भारत की बड़ी मुहिम, संक्रमित मरीजों को बीमा कवर में लाने की तैयारी

Thu, 05 Mar 2020 05:46 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए भारत एक मुहिम के तहत बड़ी तैयारी करने जा रहा है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों से ऐसी पॉलिसियां लाने को कहा है जिनमें कोरोना वायरस के इलाज का खर्च भी ‘कवर’ हो। दुनियाभर में कोरोना वायरस से हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन


जरूरत आधारित स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराने के तहत बीमा कंपनियां विभिन्न उत्पादों से संबंधित बीमारियों के लिए उत्पाद उपलब्ध करा रही हैं। इनमें मच्छरों आदि से होने वाली बीमारियां शामिल हैं। देश में कोरोना वायरस के 28 मामलों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीमा नियामक ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वे कोरोना वायरस के इलाज से संबंधित दावों का तेजी से निपटान करें। , इरडा ने कहा कि जिन मामलों में अस्पताल में भर्ती होने का खर्च कवर हो, बीमा कंपनियां यह सुनिश्चित करें कि कोविड-19 से संबंधित मामलों का तेजी से निपटान किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें