फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम : आईटी राज्यमंत्री ने इंटरनेट को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए लोकतांत्रिक देशों से मिलकर काम करने का आह्वान किया

Sun, 28 Nov 2021 06:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रॅनिक्स और सूचना तकनीकी मंत्रालय व नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित पहले इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) में उन्होंने कहा कि भारत 80 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले देशों में शामिल है।
विज्ञापन
Rajeev Chandrasekhar - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इंटरनेट को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए लोकतांत्रिक देशों से मिलकर काम करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

पहले इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम में किया आह्वान
इलेक्ट्रॅनिक्स और सूचना तकनीकी मंत्रालय व नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित पहले इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) में उन्होंने कहा कि भारत 80 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले देशों में शामिल है।

दुनिया के सबसे बड़े ब्रॉडबैंड कार्यक्रम के साथ जल्द ही यह आंकड़ा एक अरब पहुंच जाएगा। इंटरनेट और साइबर दुनिया को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता। इसके लिए सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन

खासकर लोकतांत्रिक देशों और समाजों को इस बारे में सोचने की जरूरत है। इसके उपयोगकर्ताओं में युवा, बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी भारतीयों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें