फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत: 100 से ज्यादा देशों को कर रहा निर्यात, डिफेंस एक्सपो में दिखी स्वदेशी ताकत

Wed, 24 Sep 2025 08:00 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है और 100 से अधिक देशों को रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है। डिफेंस एक्सपो 2025 में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। आईडीईएक्स योजना के तहत स्टार्टअप्स भी आगे आ रहे हैं, जिसमें एक को नौसेना के लिए रोबोटिक सिस्टम का ऑर्डर मिला है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रक्षा के क्षेत्र में अपनी स्वदेशी ताकत के जरिए दुनियाभर में परचम लहरा रहा है। इसके तहत भारत अब रक्षा जरूरतों के लिए विदेशी कंपनियों पर निर्भर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बन चुका है और दूसरे देशों को भी रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि डिफेंस एक्सपो 2025 में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ, जो भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पहले हम विदेशी कंपनियों पर निर्भर थे, लेकिन अब हम न सिर्फ आत्मनिर्भर हैं बल्कि दूसरे देशों को रक्षा उत्पाद सप्लाई भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


100 से ज्यादा देशों को हो रहा निर्यात
भारत अब 100 से ज्यादा देशों को रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि यह दिखाता है कि हमने रक्षा क्षेत्र में कितनी तरक्की की है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स) योजना के तहत कई स्टार्टअप्स सामने आए हैं। एक स्टार्टअप को नौसेना के लिए रोबोटिक सिस्टम बनाने का बड़ा ऑर्डर मिला है, जो जहाजों पर आग लगने की स्थिति में काम आएगा।

ये भी पढ़ें:- DA Hike: द्रीय कर्मियों के डीए-डीआर में बढ़ोतरी का काउंट डाउन शुरू, महंगाई भत्ते में हो सकता है इतना इजाफा
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे और मझोले उद्योगों को तकनीक की पहुंच अभी भी चुनौती
यह तकनीक फायरमैन की सुरक्षा और दक्षता दोनों को बढ़ाती है। हालांकि रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने माना कि छोटे और मझोले उद्योगों को तकनीक की पहुंच और प्रतिस्पर्धा में अभी भी चुनौतियां हैं। लेकिन अब ये MSMEs बड़ी भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर रक्षा क्षेत्र में योगदान दे सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' योजना काफी सफल रही है। इस साल देश में स्वदेशी रक्षा उत्पादन का टर्नओवर 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है, जबकि निर्यात 23,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 

ये भी पढ़ें:- Bihar Election: राहुल गांधी बोले- मेरा होइड्रोजन बम आना बाकी है; पटना में कहा- अब मेरी गारंटी है यह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें