फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: भारत को अपने नागरिकों तक राजनयिक पहुंच मिली, मानव तस्करी के शक में रोका गया था विमान; जांच जारी

Sat, 23 Dec 2023 08:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

France: भारतीय दूतावास को फ्रांस में अपने नागरिकों तक पहुंच मिल गई है। ये सभी विमान से दुबई से निकारगुआ जा रहे थे। विमान को गुरुवार को मानव तस्करी के संदेह में मार्ने के चालोन्स-वाट्री हवाई अड्डे पर  रोक दिया गया था। 
विज्ञापन
Airbus A340 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस में भारतीय दूतावास को अपने नागरिकों तक राजनयिक पहुंच मिल गई है। फ्रांसिसी अधिकारियों ने एक विमान को पेरिस के पास एक हवाई अड्डे पर तकनीकी ठहराव के दौरान हिरासत में ले लिया था। यह विमान 303 लोगों को लेकर निकारागुआ जा रहा था। 

विज्ञापन

चालोन्स-वाट्री हवाई अड्डे पर रोका गया विमान
स्थानीय मीडिया ने शनिवार को फ्रांस के अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि विमान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से उड़ान भरी थी। इसमें 303 भारतीय यात्री थे। विमान को गुरुवार को मानव तस्करी के संदेह में मार्ने के चालोन्स-वाट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था। 

भारतीय दूतावास की टीम पहुंची
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, फ्रांसिसी अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि 303 यात्रियों को लेकर दुबई से निकारगुआ जा रहे एक विमान को फ्रांस के हवाई अड्डे पर तकनीकी ठहराव के दौरान रोक लिया गया। उन्होंने कहा, दूतावास की टीम पहुंच गई है और राजनयिक पहुंच हासिल कर ली है। हम स्थिति की जांच कर रहे हैं और यात्रियों की कुशलक्षेम भी सुनिश्चित कर रहे हैं। देश के एक प्रमुख अखबार ने अपनी खबर में बताया कि मार्ने की नागरिक सुरक्षा इकाई ने शनिवार को कहा कि 13 नाबालिग भी यात्रियों के साथ विमान में सवार थे। जिनकी उम्र 21 महीने से 17 साल के बीच है। 

जांच पूरी होने तक हिरासत में दो लोग
इससे पहले की एक खबर में कहा गया था कि 'जुनाल्को' ने जांच अपने हाथ में ले ली है। जुनाल्को फ्रांस की राष्ट्रीय संगठित अपराध रोधी इकाई है। वहीं, पेरिस अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विशेष जांचकर्ता विमान में सवार सभी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। आगे की जांच पूरी होने तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
विज्ञापन

विमान में सवार थे 303 भारतीय
मार्ने के पूर्वोत्तर विभाग ने कहा कि रोमानियाई कंपनी लीजेंड एयरलाइंस द्वारा संचालित A340 विमान गुरुवार को लैंडिंग के बाद  चालोन्स-वाट्री हवाई अड्डे पर खड़ा रहा। पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित यह  हवाई अड्डा ज्यादातर बजट एयरलाइन की सेवा करता है। खबर में कहा गया है कि प्रान्त ने कहा कि विमान को ईंधन भरना था और इसमें 303 भारतीय नागरिक सवार थे, जो यूएई में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें