फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडिस पर सीबीआई ने किया केस दर्ज, नियमों का किया था उल्लंघन

Tue, 29 May 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टोनी फर्नांडिस
विज्ञापन
एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडिस के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। सीबीआई का कहना है कि उन्होंने लाइसेंस पाने के लिए नियमों का उल्लंघन किया है। इससे पहले सीबीआई ने बंगलुरू और दिल्ली में कई जगह छापेमारी की थी। 
विज्ञापन


मामले में अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के डायरेक्टर्स ने 5/20 नियमों में मिली छूट का गलत फायदा उठाया है। साथ ही कहा कि एयर एशिया ने इंटरनेशनल कामकाज का लाइसेंस पाने के लिए एफाईपीबी के नियमों का भी उल्लंघन किया है। 

बता दें कि 5/20 नियम में जिस एयरलाइंस के पास 5 साल का अनुभव होता है और उसके पास 20 एयरक्राफ्ट होते हैं उन्हीं कंपनियों को इंटरनेशनल ऑपरेशन के लिए लाइसेंस दिया जाता है। 
विज्ञापन


एयर एशिया मलेशिया के ग्रुप सीईओ एंथोनी फ्रांसिस 'टोनी' फर्नांडिस के अलावा ट्रैवल फूड ओनर सुनील कपूर, एयर एशिया के डायरेक्टर आर वेंकटरमन, एविएशन कंसल्टेंट दीपक तलवार, सिंगापुर की एसएनआर ट्रेडिंग के डायरेक्टर राजेंद्र दूबे और कुछ सरकारी अधिकारियों का नाम एफआईआर में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें