चीन से जुड़ी सीमा पर सरकार ने अपनी ताकत बढ़ाना शुरू कर दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने पूर्वी सेक्टर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों की तैनाती के लिए अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइलों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।
इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है । रक्षा सूत्रों ने बताया कि सरकार ने 4,300 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत में चौथे ब्रह्मोस रेजिमेंट को मंजूरी दी है। रेजिमेंट में करीब 100 मिसाइलें, पांच मोबाइल स्वचालित लॉंचर और एक मोबाइल कमान पोस्ट सहित कुछ अन्य हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तैनात होंगे।
यह क्रूज मिसाइल पहाड़ों की छाया में छुपे दुश्मनों के ठिकानों को निशाना बना सकती है । यह एक ऐसी खुफिया सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या जमीन से प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसे तीनों सेनाओं में शामिल किया जा चुका है।