फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: तीनों सेनाओं में दो और तीन स्टार अफसरों के लिए समान गोपनीय रिपोर्ट को मंजूरी, जल्द लागू होगी व्यवस्था

Sat, 17 Jun 2023 01:47 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने कहा कि यह सुधार प्रक्रियाओं, आकलनों में समानता प्राप्त करने की दिशा में सहायक साबित होगा। इसके परिणामस्वरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। यह सुधार प्रक्रियाओं, आकलनों में समानता प्राप्त करने की दिशा में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के तीनों अंगों में मेजर जनरल और लेफ्टिनेंट जनरल रैंक यानी दो और तीन स्टार वाले अधिकारियों के लिए एक समान गोपनीय रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई है। रक्षा बलों के बीच संयुक्तता लाने के लिए उठाए जा रहे कदमों के तहत यह फैसला किया गया है। इस व्यवस्था को अगले तीन से चार महीने में लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों ने कहा कि यह सुधार प्रक्रियाओं, आकलनों में समानता प्राप्त करने की दिशा में सहायक साबित होगा। इसके परिणामस्वरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। यह सुधार प्रक्रियाओं, आकलनों में समानता प्राप्त करने की दिशा में सहायक साबित होगा और इसके परिणामस्वरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे सेना के तीनों अंगों के बीच समानता और एकीकरण लाने में मदद मिलेगी।

यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही है जब भारतीय सशस्त्र बल एक थिएटरकमान की तरफ बढ़ रहे हैं और जिसके लिए संयुक्तता और एकीकरण लाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पहले ही कदम उठाए जा चुके हैं। वर्तमान में संयुक्त सेनाओं में पोस्टिंग या तीनों सेनाओं में नियुक्तियों के लिए चयन प्रणाली मूल सेवा वाले बल के मापदंडों पर आधारित होती है। हाल में बड़ी संख्या में अधिकारियों की पोस्टिंग एक-दूसरे रक्षा बलों में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें