फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Live: 24 घंटे में 59 हजार से ज्यादा नए मामले, पांच दिन में बढ़े एक लाख सक्रिय केस

Fri, 26 Mar 2021 03:14 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देश में कोरोना की स्थिति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के करीब 59 हजार नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में यह खौफनाक वायरस कहर बरपा रहा है। यहां 24 घंटे में करीब 36 हजार नए मामले मिले हैं। वहीं, सिर्फ मुंबई में कोरोना के 5500 से ज्यादा केस सामने आए, जबकि 47 लोगों की मौत हो गई। उधर, दिल्ली में भी 1500 से ज्यादा नए मामले मिले हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देश में बढ़ा कोरोना का खतरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 59 हजार 118 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 257 लोगों की मौत हो गइ। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को 32 हजार 987 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बता दें कि देश में पिछले पांच दिन के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से बढ़कर पांच लाख पहुंच चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें