फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in India: संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 64553 नए मामले सामने आए

Fri, 14 Aug 2020 03:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। शुक्रवार को 64,553 नए मामले सामने आए। यह सातवां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 24 लाख 61 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 17 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1007 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 48,040 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 24,61,190 हो गए हैं, जिनमें से 6,61,595 लोगों का उपचार चल रहा है और 17,51,555 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 71.17 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.95 फीसदी है। वहीं, 26.88 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।





पिछले 24 घंटे में आठ लाख 48 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 13 अगस्त 2020 तक 2,76,94,416 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 8,48,728 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को किया गया, यह अब तक एक दिन में परीक्षण किए गए नमूनों की सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन


जिन 1,007 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 413 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 119, कर्नाटक में 103, आंध्र प्रदेश में 82, पश्चिम बंगाल में 56, उत्तर प्रदेश में 50, पंजाब में 31, गुजरात में 18, मध्यप्रदेश में 17, दिल्ली में 14, झारखंड में 12, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान में 11-11 और बिहार में 10 लोगों की मौत हुई।

इनके अलावा, ओडिशा और तेलंगाना में नौ-नौ, असम एवं हरियाणा में आठ-आठ, पुदुचेरी में छह, छत्तीसगढ़ में पांच, केरल एवं उत्तराखंड में तीन-तीन, गोवा और त्रिपुरा में दो-दो, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

देश में संक्रमण से कुल 48,040 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 19,063 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु में 5,397, दिल्ली में 4,167, कर्नाटक में 3,613, गुजरात में 2,731, आंध्र प्रदेश में 2,378, उत्तर प्रदेश में 2,280, पश्चिम बंगाल में 2,259 और मध्यप्रदेश में 1,065 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 833, पंजाब में 706, तेलंगाना में 674, हरियाणा में 511, जम्मू-कश्मीर में 509, बिहार में 426, ओडिशा में 314, झारखंड में 209, असम में 169, उत्तराखंड में 143 और केरल में 129 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 114, पुडुचेरी में 102, गोवा में 91, त्रिपुरा में 46, चंडीगढ़ में 27, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 22, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 13, लद्दाख में नौ, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में चार, दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मारे गए 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें