प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि कोरोना की दूसरी लहर तूफान की तरह आई है। चुनौती बड़ी है लेकिन हमें इसे अपने संकल्प, हौसले और मजबूत इरादों के साथ पार करना है। मोदी ने कहा कि आप जिस पीड़ा से गुजर रहे हैं मैं उसे समझता हूं और उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने कोविड की वजह से अपने प्रियजनों को खो दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजकर 45 मिनट पर कोरोना की स्थिति को लेकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में पुलिस ने हिंजेवाड़ी क्षेत्र में फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जारी करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि हमने ऑक्सीजन बिस्तरों की संख्या में भी वृद्धि की है जिसके कारण चिकित्सा ऑक्सीजन की अधिक खपत हुई है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक 10 हजार और बेड उपलब्ध कराएंगे।
अमेरिका में 16 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अनुमति मिल गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी है।
राहुल गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अच्छे सेवास्थ्य की कामना की है।
झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन लोगों के इकट्ठे होने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक सेवाओं के साथ खनन, कृषि और निर्माण गतिविधियों की अनुमति दी गई है।