फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Cases India: कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट, एक दिन में मिले 31522 संक्रमित

Thu, 10 Dec 2020 09:30 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 31 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बुधवार को हुई बढ़ोतरी के बाद आज गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 31,522 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं बुधवार को कोरोना वायरस के 32,080 नए मामले सामने आए थे। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से नीचे बनी हुई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 31,522 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। इस तरह देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर  97,67,372 हो गई है। वहीं, वायरस के चलते पिछले 24 घंटे में 412 मरीजों ने जान गंवाई है, जिसके बाद भारत में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,41,772 हो गई है। 



मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 92 लाख से अधिक है। पिछले 24 घंटे में 37,725 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त मरीजों की कुल संख्या 92,53,306 हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,72,293 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें