फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in India: संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 69239 नए मामले, 912 लोगों की मौत

Sun, 23 Aug 2020 01:16 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोविड-19 के मामले रविवार को 30 लाख के आंकड़े को पार कर गए, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। रविवार को 69,239 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 22 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में रिकॉर्ड तेजी आई है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 912 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 56,706 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 30,44,940 हो गए हैं, जिनमें से 7,07,668 लोगों का उपचार चल रहा है और 22,80,566 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 


आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.90 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.86 फीसदी है। वहीं, 23.24 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में आठ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 22 अगस्त तक कुल 3,52,92,220 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार को एक दिन में 8,01,147 नमूनों की जांच की गई। हालांकि, शनिवार को जांच में कमी आई है, इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई थी।

मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, देशभर में कोविड-19 से हुई 912 मौतों में से 297 मौतें महाराष्ट्र में, 97 आंध्र प्रदेश में, 93 कर्नाटक में, 80 तमिलनाडु में, 70 उत्तर प्रदेश में, 48 पश्चिम बंगाल में, 45 पंजाब में, 21 मध्यप्रदेश में, 15-15 जम्मू-कश्मीर और केरल में, 14-14 गुजरात और दिल्ली में, 12 हरियाणा में, 11-11 मौतें राजस्थान, झारखंड और तेलंगाना में हुई हैं।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में नौ-नौ मौतें हुई हैं, जबकि पुदुचेरी में आठ, असम में सात, बिहार और गोवा में पांच-पांच, हिमाचल प्रदेश में चार, उत्तराखंड में तीन, लद्दाख, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मेघालय और नगालैंड में एक-एक मौत हुई है।

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक हुई कुल 56,706 मौतों में से, सबसे अधिक 21,995 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 6,420, कर्नाटक में 4,614, दिल्ली में 4,284, आंध्र प्रदेश में 3,189, गुजरात में 2,881, उत्तर प्रदेश में 2,867, पश्चिम बंगाल में 2,737 और मध्यप्रदेश में 1,206 मौतें हुई हैं।

अब तक पंजाब में कोविड-19 से 1,036 लोगों की मौत हुई है, जबकि राजस्थान में 944, तेलंगाना में 755, जम्मू-कश्मीर में 608, हरियाणा में 597, बिहार में 503, ओडिशा में 399, झारखंड में 308, असम में 234, केरल में 218 और उत्तराखंड में 195 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में 189 मौतें, पुदुचेरी में 151, गोवा में 140, त्रिपुरा में 72, चंडीगढ़ में 33, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 29, मणिपुर में 22, लद्दाख में 21, नगालैंड में नौ, मेघालय में सात, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में दो-दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें