फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड: पाक क्रिकेट टीम का सातवां खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले मिली थी अंतिम चेतावनी

Sat, 28 Nov 2020 09:38 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @TheRealPCB
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। इस दल के सातवें सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आ रही है, तीन दिन पहले पूर्व कप्तान सरफराज अहम सहित छह क्रिकेटर संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


14 दिन के पृथकवास के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को हुई जांच में यह संक्रमित मिला। न्यूजीलैंड के नियमों के मुताबिक आइसोलेशन में रह रहे लोगों की तीसरे और 12वें दिन जांच होती है। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रोजाना मेडिकल रिपोर्ट में सातवें कोरोना वायरस मामले की जानकारी दी।

इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 'अंतिम चेतावनी' भी दी जा चुकी है। दरअसल, पाकिस्तानी दल पर जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप है। पीसीबी के सूत्रों ने पहले पॉजिटिव पाए गए इन छह क्रिकेटर्स के नाम की घोषणा की, जो सरफराज, मोहम्मद अब्बास, आबिद अली, नसीम शाह, रोहेल नजीर और दानिश अजिज हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान को यहां तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, 'पाकिस्तानी टीम फिलहाल अभ्यास नहीं कर सकेगी। जांच पूरी होने तक अभ्यास पर रोक लगा दी गई है।' बयान में कहा गया, 'न्यूजीलैंड क्रिकेट को पता चला है कि पाकिस्तानी टीम के कुछ सदस्यों ने पृथकवास के पहले ही दिन प्रोटोकॉल तोड़ा है, हम उनसे बात करके समझाएंगे कि प्रोटोकॉल की क्या शर्तें हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें