फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा की निगरानी के लिए आईटीबीपी के 2 नए कमांड मुख्यालय बनाने के आदेश

Fri, 05 Jun 2020 05:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने  गुरुवार को चंडीगढ़ और गुवाहाटी में दो नए कमांड मुख्यालय स्थापित करने का आदेश दिया। चंडीगढ़ में मुख्यालय की कमान आईजी रैंक के अधिकारी के पास होगी जो अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के तौर पर काम करेंगे। उनके पास लद्दाख की जिम्मेदारी होगी। गुवाहाटी मुख्यालय पूर्वोत्तर में सीमा की जिम्मेदारी संभालेगा।
विज्ञापन


बीते साल अक्तूबर में केंद्रीय कैबिनेट ने दो नए कमांड मुख्यालय बनाने को मंजूरी दी थी। इनके लिए दो एडीजी सहित 60 नए पद सृजित किए गए थे। आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सरकार की मंजूरी के बाद इन दोनों नए कमांड मुख्यालयों के तुरंत काम शुरू करने की जरूरत है।

इसके तहत आईटीबीपी मुख्यालय में तैनात आईजी मनोज सिंह रावत (ऑपरेशन, इंटेलीजेंस) को तत्काल प्रभाव से एडीजी चंडीगढ़ कमांड मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह अपनी पुरानी जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे। आईटीबीपी मुख्य तौर पर चीन से लगी 3,400 किलोमीटर वास्तविक नियंत्रण रेखा की निगरानी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें