फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, पूछा- भूमि चीनी थी तो क्यों मारे गए हमारे सैनिक

Sat, 20 Jun 2020 09:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बाद 15-16 जून की दरमियानी रात हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के शहीद होने पर देशभर में गुस्सा है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सर्वदलीय बैठक के बाद राहुल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने पूछा है कि हमारे जवान क्यों मारे गए।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रमण के बाद भारतीय क्षेत्र को आत्मसमर्पित कर दिया। यदि भूमि चीनी थी तो हमारे सैनिक क्यों मारे गए? वे कहां मारे गए?’ इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने मोदी सरकार पर हमला किया था। उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक के एक बयान से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया था।


 

राहुल ने ट्वीट कर कहा था,  ‘यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है कि गलवां घाटी में चीन का हमला पूर्व नियोजित था। सरकार सो रही थी और समस्या से इनकार किया। हमारे शहीद जवानों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।’ कांग्रेस नेता ने नाईक के बयान से जुड़ी जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक मंत्री ने कहा है कि भारतीय सैनिकों पर हमले की योजना चीन ने पहले से बना रखी थी और भारतीय सुरक्षा बल इसका करारा जवाब देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें