फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में सभी राजनीतिक कार्यक्रम किए स्थगित: जेपी नड्डा

Thu, 18 Jun 2020 12:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत-चीन के बीच 15-16 की दरमियानी रात को हिंसक झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बयान आया है। उनका कहना है कि सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भाजपा ने शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में अपनी आभासी रैलियों समेत राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

विज्ञापन

पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'गलवां घाटी में हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। देश उनका ऋणी है। मैं शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। भाजपा ने डिजिटल रैलियों समेत सभी राजनीतिक कार्यक्रम अगले दो दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।'

 

गौरतलब है कि सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में एक कर्नल समेत 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए। पांच दशकों में यह चीन के साथ सबसे बड़ा सैन्य टकराव है जिससे क्षेत्र में सीमा पर पहले से ही तनावपूर्ण हालात और खराब हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें