फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन वार्ता : पैंगोंग से सेना हटाने के बाद गोगरा व डेपसांग से वापसी को लेकर इसी हफ्ते होगी बात

Sun, 21 Mar 2021 10:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना का मुस्तैद जवान - फोटो : iStock
विज्ञापन

भारत और चीन द्वारा पूर्वी लद्दाख इलाके में अपनी सेनाएं सफलतापूर्वक हटाने के बाद अब दोनों देशों के बीच इसी हफ्ते आगे की वार्ता होगी। इसमें गोगरा घाटी व डेपसांग के मैदानी इलाकों से दोनों देशों की सेना की वापसी पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बीते सप्ताह हुई राजनयिक स्तर की वार्ता के बाद अब दोनों देशों के सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता होगी। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इसमें दमचक के पास गोगरा घाटी व डेपसांग तथा सीएनसी जंक्शन क्षेत्र से सेना की वापसी पर विचार किया जाएगा। 
 

10 दौर की वार्ता के बाद बनी सेना वापसी पर सहमति

बता दें, भारत-चीन के बीच करीब एक साल तक पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप सैन्य गतिरोध कायम रहा। इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच झड़प भी हुई। इसमें दोनों ओर के कुछ जवान हताहत हुए।

विज्ञापन



पैंगोंग झील के आसपास के इलाके पर कब्जे को लेकर दोनों देशों में सबसे ज्यादा तकरार हो रही थी। आखिरकार भारत-चीन के सैन्य व राजनीतिक स्तर पर गहन चर्चा के बाद चरणबद्ध ढंग से सेना वापस बुलाने पर सहमति बनी। इसमें सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे और एनएसए अजित डोवाल की अहम भूमिका रही। सैन्य कमांडरों के बीच 10 दौर की वार्ता के बाद पैंगोंग झील इलाके से सेना की वापसी की शुरुआत हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें