फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच 11 घंटे चली सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता, समीक्षा के लिए सेना प्रमुख का लेह दौरा आज

Tue, 23 Jun 2020 12:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
india china flag - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और चीन के कमांडर स्तर के अधिकारियों के बीच चल रही अहम बैठक समाप्त हो गई है। सोमवार सुबह 11:30 बजे शुरू हुई बैठक लगभग 11 घंटे तक चली। वार्ता से संबंधित जानकारी की प्रतीक्षा है अभी। बता दें कि गलवां में चीन के साथ हुई झड़प के बाद दोनों देशों में लगातार तनाव बना हुआ है।

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज करेंगे लेह का दौरा,  वार्ता की करेंगे समीक्षा

एलएसी पर जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे मंगलवार को लेह पहुंचेंगे। सेना प्रमुख वहा तैनात 14वीं कोर के सैन्य अफसरों के साथ हालात का जायजा लेंगे। साथ दोनों देशों के सैन्य कमांडरों की बातचीत की भी समीक्षा करेंगे। गलवां घाटी में हिंसक झड़प के बाद सेना प्रमुख पहली बार लेह जा रहे हैं। वहीं, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने रविवार को लद्दाख का दौरा किया था।
विज्ञापन



 

इससे पहले 6 जून को हुई थी बातचीत

छह जून को दोनों पक्षों के बीच हुई  सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों पक्ष स्थिति को सुलझाने और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक जुड़ाव जारी रखेंगे।  मंत्रालय ने कहा था कि दोनों पक्ष विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्वक हल करने के लिए सहमत हुए और नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता समग्र विकास के लिए आवश्यक है। 


हालांकि, इसके बाद भी दोनों देशों के बीच सीमा विवाद जारी रहा और 15 जून की दरमियानी रात भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें सेना के 20 जवान शहीद हो गए। शहीद हुए जवानों में कर्नल रैंक के एक अधिकारी भी शामिल थे। 

विज्ञापन


वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना के साथ हिंसक झड़प में चीनी सेना के 35 जवान हताहत हुए। हालांकि, चीन ने झड़प में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के हताहत हुए जवानों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें