फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने पेंगोंग झील के पास विवादित इलाके में बनाया अपने नाम का चिन्ह और नक्शा

Wed, 01 Jul 2020 08:52 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। चीन ने पेंगोंग झील के पास विवादित इलाके में सैकड़ों टेंट गाड़ दिए हैं और उसके सैनिकों ने वहां पर चीनी भाषा में एक खास चिन्ह और चीन का एक विशाल नक्शा भी बनाया है। नक्शे में चीन ने इस क्षेत्र को अपना हिस्सा बताया है। 

विज्ञापन


जमीन पर मैंडरिन भाषा का चिन्ह और अपना नक्शा चीन ने फिंगर चार और फिंगर पांच के बीच बनाए हैं। ये लंबाई में 81 मीटर और चौड़ाई में 25 मीटर है। सैटेलाइट तस्वीरों की मदद से इसे आसानी से देखा जा सकता है। मैंडरिन भाषा के इस शब्द का मतलब चीन है।

सैटेलाइट से सामने आई तस्वीरों में कम से कम 186 शेल्टर्स, अलग-अलग आकार के टेंट और पहले से बनाए गए हट (जिन्हें बस असेंबल करके तैयार कर दिया जाता है) दिखाई दे रहे हैं। ये संरचनाएं बस पेंगोंग झील के किनारे-किनारे ही नहीं दिख रही हैं बल्कि एक चोटी से लगती हुई आठ किलोमीटर अंदर चीनी क्षेत्र तक जाती हैं। 
विज्ञापन


पेंगोंग झील के फिंगर्स इलाके में पहाड़ों और घाटियों की स्थिति हाथ की उंगलियों की तरह है और इसलिए इसे फिंगर्स एरिया कहा जाता है। यहां एलएसी की स्थिति को लेकर भारत और चीन में मतभेद है। दोनों देशों में आपसी सहमति के तहत भारतीय सैनिक फिंगर आठ तक गश्त करते थे, जबकि चीनी सैनिक फिंगर चार तक गश्त करते रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें