गलवां घाटी में चीन के छल से दोनों देशों के बीच 27 साल में सीमा शांति को लेकर हुई कोशिशों को तगड़ा झटका लगा है। 1993 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव से लेकर मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी तक कई द्विपक्षीय समझौते और वार्ताएं हुई हैं। पीएम मोदी तो छह साल में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से 18 मुलाकातें कर चुके हैं। वह पांच बार चीन भी गए। लेकिन जवानों की शहादत ने द्विपक्षीय समझौतों-मुलाकातों को बेपटरी कर दिया।