फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade: व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करेंगे भारत और चिली, दोनों देशों में बनी सहमति

Tue, 01 Apr 2025 03:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने चिली के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'ये बेहद खुशी की बात है कि चिली में योग को अपनाया जा रहा है। चिली में 4 नवंबर को योग दिवस घोषित किया जाना, हमारे लिए प्रेरणा की बात है। हमने चिली में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के मुद्दे पर भी बात की।'
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ चिली के राष्ट्रपति - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और चिली ने तय किया है कि दोनों देश व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करेंगे। चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को चिली के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से कई अहम मुद्दों पर बात हुई। बोरिक पांच दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। अपने इस दौरे में वे भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का संभावनाओं को तलाशेंगे, जिनमें व्यापार और रक्षा क्षेत्र भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


'दोनों देश महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में तलाशेंगे साझेदारी की संभावनाएं'
दोनों देशों के बीच शीर्ष नेतृत्व स्तर की बातचीत के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'आज हमारी टीमों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी की दिशा में बातचीत की शुरुआत की है। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।' पीएम मोदी ने लैटिन अमेरिका में चिली को भारत का महत्वपूर्ण साझेदार बताया और कहा कि भारत, चिली को अंटार्कटिका के प्रवेश द्वार के तौर पर देखता है। भारत, चिली के साथ डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अक्ष ऊर्जा, रेलवे, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में अपना सकारात्मक अनुभव साझा करने के लिए तैयार है। 

ये भी पढ़ें- India-US Ties: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण वस्तुओं पर होगा केंद्रित, जानें कब तक हो सकता है पूरा
विज्ञापन


'चिली में योग दिवस का एलान हमारे लिए प्रेरणा की बात'
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति बोरिक का यह पहला भारत दौरा है औऱ उनका भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने का समर्पण अद्भुत है। आज की बातचीत में हमने खाद्य सुरक्षा के मामले में एक दूसरे की क्षमताओं को मजबूत करने पर भी बात की। चिली में स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में भारत विश्वसनीय साझेदार है। ये बेहद खुशी की बात है कि चिली में योग को अपनाया जा रहा है। चिली में 4 नवंबर को योग दिवस घोषित किया जाना, हमारे लिए प्रेरणा की बात है। हमने चिली में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के मुद्दे पर भी बात की। रक्षा क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के बीच बढ़ते आपसी विश्वास का प्रतीक है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'संगठित अपराध, ड्रग तस्करी, आतंकवाद से मुकाबले के लिए भी हम सहयोग बढ़ाएंगे। वैश्विक मोर्च पर भारत और चिली का मानना है कि संघर्षों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के भी पक्ष में हैं। भारत और चिली के बीच भले ही बहुत दूरी है, लेकिन दोनों देश प्राकृतिक रूप से जुड़े हुए हैं। चिली में भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता हमारे सांस्कृतिक संबंधों का उदाहरण है। भारत औऱ चिली के बीच छात्रों के एक्सचेंज को भी बढ़ाया जाएगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tariff: ट्रंप की धमकियों के बीच सरकार ने किया टैरिफ का बचाव, मंत्री बोले- हम घरेलू उद्यागों की रक्षा चाहते

चिली ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन
वहीं चिली के राष्ट्रपति बोरिक ने कहा कि 'दोनों देशों के बीच सहयोग की काफी संभावनाएं हैं। हम भारत के ऑडियो विजुअल उद्योग को चिली ले जाना चाहते हैं। इसके लिए हमने शूट इन चिली कार्यक्रम की शुरुआत की है। बॉलीवुड के जरिए भारत ने जो किया है वो काबिले तारीफ है। हम भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का भी समर्थन करते हैं, साथ ही सुरक्षा परिषद में सुधार का भी समर्थन करते हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें