वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने सोमवार को कहा, दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के कारण यह वृद्धि होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, व्यापार समझौता लागू होने के बाद भारत और यूएई के बीच कारोबार में काफी वृद्धि हुई है।
भारत 2026-27 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को अपना निर्यात बढ़ाकर 50 अरब डॉलर कर सकता है। इस समय यूएई को निर्यात 31.3 अरब डॉलर है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने सोमवार को कहा, दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के कारण यह वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, व्यापार समझौता लागू होने के बाद भारत और यूएई के बीच कारोबार में काफी वृद्धि हुई है। इसलिए, उम्मीद है कि हम 2026-27 तक 50 अरब डॉलर के निर्यात तक पहुंचने में सक्षम होंगे। भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) आधिकारिक तौर पर पिछले साल एक मई को लागू हुआ था।
2022-23 में 11.8 फीसदी की बढ़त
2022-23 में यूएई को निर्यात 11.8 फीसदी बढ़कर 31.3 अरब डॉलर हो गया। आयात भी 18.8% बढ़कर 53.2 अरब डॉलर रहा। चमड़ा निर्यात परिषद के पूर्व चेयरमैन पी अकील अहमद ने कहा, यह हाल के दिनों का सबसे प्रभावशाली व्यापार समझौता है।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों की टिकट रियायत खत्म कर रेलवे ने कमाए 2,242 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। रेलवे ने 2022-23 में वरिष्ठ नागरिक यात्रियों को दी जाने वाली रियायत को रद्द करके उनसे लगभग 2,242 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। यह जानकारी मध्य प्रदेश के चंद्र शेखर गौड़ की ओर से दायर सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जवाब में सामने आई है। रेलवे ने 20 मार्च, 2020 से 31 मार्च, 2022 के बीच कोविड महामारी के दौर में 1,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की थी। 7.31 करोड़ वरिष्ठ नागरिक यात्रियों को नहीं दी गई रियायत...रेलवे ने इस अवधि में लगभग 7.31 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को 18,000 ट्रांसजेंडर को टिकट में मिलने वाली रियायतें निलंबित कर दी थीं। इस अवधि के दौरान रेलवे ने वरिष्ठ नागरिक यात्रियों से कुल 5,062 करोड़ रुपये अर्जित किए, इसमें 2,242 करोड़ अतिरिक्त थे।