भारत ने चाइना बॉर्डर से सिर्फ 30 किमी दूर पहली बार C-17 को उतारा है। अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में इंडियन एयरफोर्स के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-17 ग्लोबमास्टर ने लैंडिंग की है। अरुणाचल के जिस हिस्से में इस एयरक्राफ्ट को लैंड कराया गया है। वह जगह इंडो-चाइना बॉर्डर से सिर्फ 30 किमी की दूरी पर है। जाहिर सी बात है चीन के लिए यह खबर परेशान करने वाली है।
इंडियन एयरफोर्स की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि 6200 फिट की ऊंचाई से ग्लोबमास्टर ने सिर्फ 4200 फीट के बेस पर लैंडिंग की है। इंडियन एयरफोर्स ने इस ट्रायल लैंडिंग करार दिया है। गौरतलब है कि अरुणाचल के मेचुका में इसी वर्ष जून में एयरस्ट्रिप को ऑपरेशनल किया गया है। इससे पहले अगस्त में ही अरुणाचल के पासीघाट में एडवांस्ड फाइटर जेट सुखोई की लैंडिंग कराई गई थी।
Indian Air Force lands C-17 Globemaster at Mechuka (Arunachal Pradesh) pic.twitter.com/5v8b6RtZzR
— ANI (@ANI_news) November 3, 2016
At an elevation of 6200 ft with a landing surface only 4200 feet long, a trial landing was carried out by the C-17 Globemaster aircraft:IAF
— ANI (@ANI_news) November 3, 2016