फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने वाली है पासपोर्ट-लाइसेंस की फीस

Thu, 03 Nov 2016 07:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप पासपोर्ट या लाइसेंस बनवाने की सोच रहे हैं तो जल्दी करके यह काम पूरा कर लें, क्योंकि हो सकता है जल्द ही सरकार इनकी फीस में बढोत्तरी कर दे। इसके अलावा यूपीएसएसी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं और कई अन्य रजिस्ट्रेशन की फीस में भी बढोत्तरी की जा सकती है। 
विज्ञापन


सरकार लंबे समय से इन चीजों पर सब्सिडी देती आ रही है। लेकिन फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अब इसमें वृद्िध करनवाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए बकायदा सही मंत्रालयों और विभागों को पत्र लिखा गया है। 

ईटी की खबर के अनुसार वित्त मंत्रालय ने इन प्रॉजेक्ट्स की लागत और प्राप्त होने वाली आय में बढ़ रहे अंतर की पूर्ति करने के लिए यूजर चार्ज बढ़ाने को कहा है। 
विज्ञापन

 
बताया जाता है कि बजट को लेकर विचार विमर्श शुरू करने वाला वित्त मंत्रालय चाहता है कि कुछ जरूरी प्रोजेक्ट्स पर आने वाली लागत लगातार बढ़ रही है जबकि उनसे होने वाली आय में लगातार घट रही है। 
विज्ञापन

यूपीएससी की फीस में भी होगी बढोत्तरी

- फोटो : pti
मसलन यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन आज भी सिविल सेवा परीक्षा के लिए 100 रुपये फीस के रूप में लेता है जबकि इसके आयोजन में इससे कई गुणा ज्यादा का खर्चा आता है। पिछले कई वर्षों में तो इसकी लागत और कई गुणा बढ़ गई है। 

जबकि पासपोर्ट और अन्य रजिस्ट्रेशन की फीस में भी कई साल से बढोत्तरी नहीं हुई है, इनकी लागत में भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा रेलवे भी कई सुविधाओं पर भारी सब्सिडी देता है, ऐसे में उनमें भी अब बदलाव किया जाना है। 

इन डेवलेपमेंट पर निगाह रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑटोनॉमस बॉडी को अपनी आत्मनिर्भरता बढ़ाने की ओर सोचना चाहिए। सरकार इस पर कब तक सब्सिडी देगी। 

कुछ दिन पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर विमल जालान की अध्यक्षता वाले एक्सपेंडिचर मैनेजमेंट कमिशन ने भी अपनी रिपोर्ट में सरकारी संगठनों की ओर से दी जाने वाली सर्विसेज की कॉस्ट रिकवरी की जरूरत पर बल दिया था। ताकि ज्यादातर संस्‍थाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें