फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर पाकिस्तान की हुई किरकिरी, इस्लामाबाद की मीटिंग में नहीं गया भारत

Fri, 27 Oct 2017 01:14 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने इस्लामाबाद में आयोजित हुई बहुपक्षीय एशियाई कोस्ट गार्ड की बैठक से खुद को बाहर रख कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो पाकिस्तान से दूरी बनाए रखने की बात पर अभी भी कायम है। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय कोस्ट गार्ड 24-25 अक्तूबर को हुए कार्यक्रम में शामिल हो सकता था, पर ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इस बैठक में करीब 13 देशों के कोस्ट गार्ड शामिल हुए। भारत के इस कदम से साफ हो गया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देना बंद नहीं करता वह इस तरह दूरी बनाए रखेगा। इस हफ्ते अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घानी और अमेरिका के विदेश मंत्री भी भारत आए जहां पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को पनाह दिए जाने का गंभीर मुद्दा भी उठा।

बैठक में शामिल होने के लिए आईसीजी के टॉप ऑफिसर्स का वीजा भी पाकिस्तान जाने के लिए ले लिया गया, लेकिन बाद में यह तय किया गया कि फिलहाल पाकिस्तान से किसी भी स्तर पर बातचीत  नहीं की जा सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आईसीजी के प्रवक्ता आर के सिंह ने भी कहा कि भारत इस बैठक का हिस्सा नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तान पर जमकर बरसे सुषमा-टिलरसन, कहा- आतंकियों के 'समर्थक' बर्दाश्त नहीं

भारत के साथ पाकिस्तान की द्विपक्षीय वार्ता साल 2015 से ठंडे बस्ते में पड़ी है। दरअसल, पठानकोट एयरबेस पर हमला और फिर उरी सेक्टर पर हमला वार्ताओं के न होने के मजबूत कारण रहा है। इसके बाद भारतीय नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की ओर से सजा-ए-मौत दिया जाना भी दोनों देशों के बीच वार्ता न होने का कारण बनी। हालांकि, सिंधु जल समझौते जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच में बातचीत हुई है।

पाकिस्तान की ओर से कई बार नापाक कोशिशों को अंजाम दिए जाने के बावजूद भारत ने रिश्तों में आई खटास को दूर करने की कोशिश है। इसका ताजा उदाहरण विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पाकिस्तानियों को मेडिकल वीजा दिया जाना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें