फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kirti Vardhan Singh: 'हम मिलकर काम करने को तैयार', बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस पर बोले विदेश राज्य मंत्री

Thu, 26 Mar 2026 09:59 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Kirti Vardhan Singh: विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बांग्लादेश की नई सरकार का स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मजबूत साझेदारी पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने शांति, स्थिरता, विकास और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
कीर्तिवर्धन सिंह, विदेश राज्य मंत्री - फोटो : एक्स/कीर्तिवर्धन सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत बांग्लादेश की नई सरकार का गर्मजोशी से स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इतिहास, संस्कृति और भाषा के गहरे संबंध हैं, जो संबंधों को खास बनाते हैं। वह नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1971 का मुक्ति संग्राम और शोषण, दमन व नफरत के खिलाफ दी गई कुर्बानियां भारत और बांग्लादेश की साझा विरासत हैं। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच यह मजबूत संबंध भरोसे, साझा मूल्यों और शांति, स्थिरता व समृद्धि के प्रति समान प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। विदेश राज्य मंत्री ने कहा, यह साझेदारी हमेशा आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ी है, जिसमें संपर्क, व्यापार और लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना शामिल है।

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भारत और बांग्लादेश मिलकर एक ऐसी साझेदारी बना रहे हैं, जो रणनीतिक, जनता पर केंद्रित, मजबूत और भविष्य की ओर देखने वाली है। उन्होंने कहा, दोनों देशों के सहयोग से विकास परियोजनाएं, क्षमता निर्माण और सीमा पार योजनाएं आगे बढ़ी हैं, जो साझा प्राथमिकताओं और समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, बांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस दोनों देशों के साझा इतिहास का अहम क्षण है और यह आत्मनिर्भरता और जनता के साहस का प्रतीक है। सिंह ने कहा, भारत, बांग्लादेश के साथ मिलकर आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए आगे काम करने को तैयार है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन पहले नेताओं में थे, जिन्होंने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारीक रहमान से बातचीत की, जिससे इस संबंध के महत्व का पता चलता है। उन्होंने कहा, 17 फरवरी 2026 को बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए थे, जो भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और बांग्लादेश के साथ मजबूत संबंधों का संदेश था।

दोनों देश मिलकर आगे बढ़ेंगे: बांग्लादेश के उच्चायुक्त
वहीं, भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने कहा, 'बांग्लादेश पहले' के दृष्टिकोण के तहत प्रधानमंत्री तारीक रहमान ने भारत के साथ व्यावहारिक,सम्मानजनक और पारस्परिक लाभ वाली साझेदारी बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा, मौजूदा वैश्विक हालात में दोनों देश जटिलताओं और अनिश्चितताओं का सामना कर रहे हैं। लेकिन बांग्लादेश आगे भी भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा, दोनों देश खुले क्षेत्रीय सहयोग और बहुपक्षीय व्यवस्था जैसे मूल्यों को बनाए रखने के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे।  

ये भी पढ़ें: दिलीप घोष बोले- राज्य की सत्ता में आई BJP, तो UP की तर्ज पर अपराधियों के साथ मुठभेड़ करेगी बंगाल पुलिस

उच्चायुक्त हमीदुल्ला ने कहा, सीमाओं के बावजूद बांग्लादेशी समाज अपनी खुली सोच पर गर्व करता है और विचार-बहस को अपनी पहचान का हिस्सा मानता है। उन्होंने कहा, 2026 के चुनाव अभियान और मतदान के दौरान खासकर पड़ोसी देशों से जुड़े मुद्दों पर लोगों में एकजुटता देखने को मिली। लोगों का मुख्य फोकस शांति, स्थिरता, कानून के शासन और विकास पर रहा है, जबकि धर्म पर तुलना में कम जोर दिया गया। 
विज्ञापन


 हमीदुल्ला ने कहा कि इस मौके पर उन्हें अपने एक भारतीय मित्र जुबीन गर्ग (दिवंगत गायक) की कमी महसूस हो रही है, जिनसे उनकी मुलाकात पिछले साल गुवाहाटी मं हुई थी। उन्होंने कहा, जुबीन गर्ग ने वादा किया था कि वे इस मंच पर आकर भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे, जिनकी रचना रवींद्रनाथ टैगोर ने की थी। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, असम, पूर्वोत्तर और बांग्लादेश के लाखों लोगों के लिए अफसोस की बात है कि जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें