फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ, सट्टा बंद कराने वाली नाजिया को भारत अवॉर्ड, 18 बहादुरों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

Fri, 19 Jan 2018 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
nazia khan
विज्ञापन

जान से मार डालने की धमकी के बावजूद जुए और सट्टेबाजी के गैरकानूनी धंधे को बंद कराने में जुटी यूपी के आगरा की 18 वर्षीय नाजिया खान को शीर्ष वीरता सम्मान भारत अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उसके साथ ही अदम्य साहस का परिचय देने वाले 18 बहादुर बच्चों के नाम का एलान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए बृहस्पतिवार को किया गया। इनमें 7 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। तीन बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। सम्मानित बच्चों में सबसे छोटी ओडिशा की छह साल आठ महीने की ममता दलाई है जो अपनी बहन को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई और उसे भगाकर ही मानी।

विज्ञापन

 
भारतीय बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष गीता सिद्धार्थ ने बताया कि गीता चोपड़ा अवॉर्ड 14 साल की स्वर्गीय कुमार नेत्रावती एम चव्हान को मिला। उसने अपने जीवन की परवाह किए बिना दो लोगों को डूबने से बचाया था लेकिन खुद नहीं बच सकी। संजय चोपड़ा पुरस्कार अमृतसर के 17 वर्षीय करणबीर को मिला है। उसने नहर में गिरी स्कूल बस के डूबने के बाद अपनी जान बचाने की बजाए 15 लोगों को बचाया। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के पंकज सेमवाल ने तेंदुए से अपनी मां और भाई की जान बचाई थी। बापू गैधानी अवॉर्ड तीन लोगों, छत्तीसगढ़ की लक्ष्मी यादव, ओडिशा की सात वर्षीय ममता दलाई और केरल के मास्टर सेबेस्टियन विसेंट को दिया गया है।

विज्ञापन

पीएम करेंगे सम्मानित

पीएम करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में 24 जनवरी को इन बच्चों को सम्मानित करेंगे। यह वीरता पुरस्कार 6 से 18 साल की उम्र के बच्चों को हर साल दिया जाता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में इन बच्चों के लिए रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे। ये सभी बच्चे 24 जनवरी को निकलने वाली परेड में भी शामिल होंगे। 

पांच श्रेणियों में दिया जाता है पुरस्कार

वीरता सम्मान पांच श्रेणियों- भारत अवॉर्ड, गीता चोपड़ा अवॉर्ड, संजय चोपड़ा अवॉर्ड, बापू गैधानी अवॉर्ड और जनरल राष्ट्रीय वीरता अवॉर्ड में दिए जाते हैं। पिछले 51 साल में 680 लड़कों और 283 लड़कियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इन बच्चों की पढ़ाई में केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जाती है।

अन्य सम्मानित बच्चे 

मेघालय के बेत्शवाजॉन पीनलांग, नगालैंड की मानशा एन. एन. शेंगपॉन कोनयक, योकनेई, चिंगाई वांग्सा, गुजरात के समृद्धि सुशील शर्मा, मिजोरम के जोनुनलुआंगा और एफ. लालछंदमा, महाराष्ट्र के नदाफ एजाज अब्दुल राउफ, मणिपुर से लोकरापाम राजेश्वरी चानू, ओडिशा से पंकज कुमार महंत शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें