उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने 5 बड़े प्रोजेक्ट चुने हैं जिन पर भारतीय निजी कंपनियां निवेश या आपूर्ति समझौते कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ भी ऑस्ट्रेलिया ने नया क्रिटिकल मिनरल्स समझौता किया है और क्वाड देशों के बीच इस क्षेत्र में गतिविधि बढ़ रही है।
क्वाड पर 'स्थिर साझेदारी की जरूरत'
इसके साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया की भरोसमंद साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया। ग्रीन के अनुसार दुनिया तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में भारत-ऑस्ट्रेलिया की स्थिर और भरोसेमंद साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि क्वाड इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता का बड़ा माध्यम है। भारत जल्द ही अगला क्वाड समिट आयोजित करेगा और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एल्बनीज़ उसमें आने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा कि भारत काफी समय से ऑस्ट्रेलिया को पेट्रोलियम उत्पाद भेज रहा है। रिलायंस द्वारा यह घोषणा कि अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया को भेजा जाने वाला तेल रूसी सामग्री से मुक्त होगा, ऑस्ट्रेलिया ने इसे सराहा है।
ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'विधायकों-सांसदों के साथ शिष्टाचार से पेश आएं...', सरकार का सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश
क्रिकेट और भारत-ऑस्ट्रेलिया प्रतिद्वंद्विता
ग्रीन ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध इतिहास के सबसे मजबूत दौर में हैं। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता अब एशेज से भी ज्यादा लोकप्रिय है। भारतीय टीमें शानदार हैं और दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच खेलभावना बेहद अच्छी है। उन्होंने कहा कि खेल साझेदारी क्रिकेट से आगे बढ़कर ओलंपिक और पैरालंपिक जैसे बड़े आयोजनों तक पहुंच चुकी है।