फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने यूएन में पाक को बताया दुनिया की शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा

Wed, 12 Oct 2016 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
पाकिस्तान को चौतरफा घेरने में लगे भारत ने एक बार फिर से पाक को दुनिया के सबसे बड़े मंच से कड़ी नसीहत दी है। सोमवार को भारत ने यूएन में पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा है कि पाकिस्तान विश्व शान्ति के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यही नहीं भारत ने पाकिस्तान में हो रहे परमाणु हथियारों के विकास को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पाकिस्तान में जिहादी संगठनों के बढ़ते प्रभाव को भी भारत ने यूएन के सामने रखा। 
विज्ञापन


भारतीय राजदूत वेंकटेश वर्मा ने 'निशस्‍त्रीकरण सम्मेलन' में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तानी राजदूत तहमीना जंजुआ को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शांति और स्थायित्व को सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद को मिलने वाले बढ़ावे और लगातार परमाणु शक्ति को विस्तार देने से है।

दरअसल कॉन्फ्रेंस में पाक राजदूत जंजुआ ने पहले मौखिक रूप से कश्मीर का मुद्दा उठाया जिसके बाद भारतीय राजदूत ने उन्हें कड़ा जवाब दिया। जंजुआ ने कहा था कि कश्मीर का मुद्दा सुलझाए बिना क्षेत्रीय शांति संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तान सिर्फ खुद को फायदा पहुंचाना चाहता है'

यूएन में भारतीय राजदूत वेंकटेश वर्मा
यूएन में पाक राजदूत ने फिर से उन्हीं प्रस्तावों की पेशकश की, जिन्हें भारत लंबे समय से ठुकराता आ रहा है। जंजुआ ने पाक पीएम का अभी पिछले दिनों यूएनजीसी में दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ द्विपक्षीय समझौते को तैयार है। 

जंजुआ के जवाब में भारतीय राजदूत ने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ खुद को फायदा पहुंचाना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह हमेशा से रिकॉर्ड रहा है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय निशस्‍त्रीकरण के एजेंडे और निशस्‍त्रीकरण सम्मेलन को रोकने के लिए अकेले जिम्मेदार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें