फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: अकेले 10 जिलों में हैं 50 फीसदी सक्रिय मरीज, मौत के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत

Sun, 04 Apr 2021 03:22 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • बीते 24 घंटे में 89,129 नए संक्रमित मिले, 714 ने गंवाई जान 
  • आठ राज्यों में हालात गंभीर, 81.42 फीसदी मामले यहां मिले
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा 89 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित भारत में मिले हैं। वहीं 714 लोगों ने एक दिन में कोरोना से जान गंवाई है।

विज्ञापन


दुनिया में अब तक हुई मौतों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। देश में इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक 97 हजार नए मामले 17 सितंबर को मिले थे और 4 नवंबर को सबसे अधिक 702 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। बीते एक दिन में ब्राजील में 69,662 और अमेरिका में 69,986 नए मामले मिले हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 89,129 संक्रमित मिले। इनमें 81.42 फीसदी मामले आठ राज्यों के हैं जहां हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। इसके अलावा 44,202 मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन


इसके साथ ही देश के कुल संक्रमितों की संख्या 1,23,92,260 हो गई जिनमें 1,64,110 लोगों की मौत हुई। वहीं, 1,15,69,241 मरीज ठीक हो चुके हैं। लगातार 24 दिनों से संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण देश में सक्रिय मरीज भी बढ़कर 6,58,909 हो चुके हैं।

यह कुल संक्रमण का 5.32 फीसदी है। वहीं रिकवरी दर गिरकर 93.36 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले 12 फरवरी को सबसे कम सक्रिय मरीज 1,35,926 थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और मध्य प्रदेश में सबसे खराब हालात हैं।

जांच बढ़ी नहीं, संक्रमण दर 7 फीसदी पहुंची
बीते एक दिन में संक्रमण दर सात फीसदी तक दर्ज की गई है। जबकि, कोरोना जांच के आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को लिए गए 10.46 लाख नमूनों में 89 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं।

अकेले 10 जिलों में हैं 50 फीसदी सक्रिय मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के कुल सक्रिय मामलों में 50 फीसदी अकेले दस जिलों में हैं। ये जिले हैं, पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नाशिक, बंगलूरू शहरी, औरंगाबाद, दिल्ली, अहमदनगर और नांदेड़। वहीं सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र में बीते दो महीनों में 9 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

7.3 करोड़ को लगा टीका
कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में देशभर में 7.3 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। शनिवार सुबह तक 7,30,54,295 टीके की खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं। इसमें छह करोड़ पहली खुराक और करीब 1 करोड़ दूसरी खुराक शामिल हैं। 

आईपीएल पर संकट- दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर 
पटेल संक्रमित, वानखड़े स्टेडियम के दस पॉजिटिव
आईपीएल पर भी कोरोना का संकट मंडराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल शनिवार को पॉजिटिव हो गए हैं। साथ ही मुंबई स्थित वानखेडे़ स्टेडियम के 10 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं।

4.5 फीसदी मरीज दोबारा हुए संक्रमित: आईसीएमआर
नए मामले बढ़ने के साथ ही दोबारा संक्रमित होने के मामले में भी देश की स्थिति काफी गंभीर है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार अब तक देश में साढ़े चार फीसदी मरीज दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। वैश्विक स्तर पर देखें तो एक फीसदी मरीज में ही दोबारा संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि इसमें पहले और दूसरे संक्रमण के जीनोम का विश्लेषण नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें