दो दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन गए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने ब्रिटेन के विदेशी अधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहर 'व्यावहारिक रूप से कोविड से मुक्त' हो गए हैं। भारत में कोरोना के बेहतर हालात के बाद कई देशों की तरफ से भारतीयों को लेकर यात्रा संबंधी छूट मिलने लगी है। इस बीच भारत ने ब्रिटेन से अपील की है कि वह भारतीयों को लेकर जारी यात्रा प्रतिबंधों पर विचार करे।
विदेश सचिव हर्षवर्धन ने कहा कि मुंबई और दिल्ली जैसे महानगर व्यवहारिक रूप से कोरोना से मुक्त हो गए हैं। लेकिन हम ऐसी हालत में भी आराम से नहीं बैठ सकते, क्योंकि हालात लगातार बदल रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विदेश सचिव ने कहा कि हम अपने नागरिकों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वह सभी तरह के एहतियात बरतें ताकि हमें तीसरी लहर का सामना न करना पड़े।
श्रृंगला ने फ्रांस का उदाहरण दिया, जिसने हाल ही में कोविशील्ड को एक वैध वैक्सीन का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने ब्रिटिश अधिकारियों को भारत में कोविड के हालात के बारे में बताया। मैंने उन्हें बताया कि फ्रांस ने हाल ही में वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके भारतीय यात्रियों को बिना क्वारंटीन यात्रा की इजाजत दी है। वहीं अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा करने की छूट दी है। ऐसे में ब्रिटेन को भी ऐसा ही करना चाहिए।
मौजूदा समय में भारत यात्रा की रेड लिस्ट में शामिल