भारत और वियतनाम ने शुक्रवार को हाइड्रोग्राफी पर क्रियान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए। करार पर हस्ताक्षर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वियतनाम के रक्षामंत्री जनरल नगो शुआन लिच के बीच वर्चुअल बैठक के दौरान किए गए।
इस दौरान नेताओं नेताओं ने आपसी रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। सिंह ने ट्वीट किया कि वियतनाम के रक्षामंत्री के साथ वर्चुअल बैठक काफी अच्छी रही। हमने दोनों देशों के बीच समग्र रणनीतिक साझेदारी और दोस्ती बढ़ाने पर बात की। साथ ही रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए।