फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: द्विपक्षीय सैन्य अभ्यासों को बढ़ाने पर सहमत हुए भारत-श्रीलंका, रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की

Thu, 23 Feb 2023 09:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ''बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच चल रही रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की गई और दोनों पक्ष द्विपक्षीय अभ्यासों को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।"
विज्ञापन
india and sri lanka flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन हिंद महासागर में अपने प्रभाव का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे में गुरुवार भारत और श्रीलंका द्वीपक्षीय सैन्य अभ्यासों को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के अनुभव और क्षमताओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन

 
दोनों देशों ने दिल्ली में हुई सातवीं भारत-श्रीलंका वार्षिक रक्षा वार्ता में अपने रक्षा और सुरक्षा सहयोग की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ''बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच चल रही रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की गई और दोनों पक्ष द्विपक्षीय अभ्यासों को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।"

बयान में कहा गया है कि प्रशिक्षण के संदर्भ में दोनों देशों ने एक-दूसरे के अनुभव और क्षमताओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने और उनके श्रीलंकाई समकक्ष जनरल कमल गुणारत्ने ने की। मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के सशस्त्र बल कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग चाहते हैं और बढ़ती इंगेजमेंट में द्विपक्षीय द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की ओर जारी बयान में कहा गया है कि अरामाने ने सार्थक बातचीत के लिए जनरल गुणारत्ने और उनके प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत वार्ता में बनी साझा समझ के आधार पर बातचीत जारी रखने को लेकर आशान्वित है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल में श्रीलंकाई वायु सेना के कमांडर एयर मार्शल एसके पथिराना सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

दोनों देशों के बीच वार्षिक रक्षा वार्ता सबसे बड़ा संस्थागत संवाद तंत्र है। मंत्रालय ने कहा, भारत और श्रीलंका के सशस्त्र बलों के बीच भविष्य के संबंधों को आगे बढ़ाने में इसका महत्व है। भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा संबंधों में लगातार विस्तार हुआ है। पिछले साल अगस्त में भारतीय नौसेना ने द्वीप राष्ट्र को एक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान सौंपा था, ताकि देश को अपनी तत्काल सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें