भारत और रूस ने दोनों देशों के बीच निर्धारित और चार्टर्ड उड़ानों के चालक दल के सदस्यों के वीजा मुक्त प्रवेश की आम घोषणा को लागू करने पर सहमत हुए हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हाल ही में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
पढ़ें- हम सहयोगी हैं और बुरे वक्त में भारत के साथ खड़े रहे : रूस
समझौते के तहत निर्धारित एयरलाइंस के साथ चार्टर्ड तथा विशेष उड़ाने का परिचालन करने वाली एयरलाइंस कंपनियों के चालक दल के सदस्यों को वीजा मुक्त प्रवेश, ठहरने व बाहर निकलने की सुविधा होगी। आधिकारिक अनुमान के अनुसार भारत और रूस के बीच हर साल करीब 1200 निर्धारित उड़ानों का संचालन होता है।
इसके अलावा रूस से करीब 1100 चार्टर्ड उड़ाने हर साल भारत आती हैं। इनमें से ज्यादातर रूसी पर्यटकों को लेकर गोवा आती हैं।
पढ़ें- आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएंगे भारत-रूस