फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य शक्ति और रक्षा साजो-सामान में चीन से कमतर नहीं है हमारा देश

Tue, 16 Jun 2020 10:51 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत और चीन के युद्धक टैंक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सेना के बीच झड़प होने की खबर है। इसके बाद हमारे देश के दो जवान और एक अधिकारी के शहीद होने की खबर है। वहीं चीन के पांच जवानों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा चीन के 11 जवान घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


भारत और चीन के बीच सीमा पर आखिरी बार 70 के दशक में गोली चली थी और अब लगभग 50 साल बाद यह सिलसिला टूटा है। गलवां घाटी उन क्षेत्रों में से एक है जहां चीनी सेना ने घुसपैठ की थी और यहीं पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव जारी है। 

भारत और चीन के बीच ये तनाव कई दिनों से चल रहा है जो आज अपने चरम पर पहुंच गया है। सीमा पर तनाव को देखते हुए दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मुद्दे को सुलझाने के लिए वार्तालाप कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंसक मुठभेड़ को लेकर बैठक बुलाई है। भारत-चीन के बीच तनाव लंबे समय से चल रहा है, आइए एक बार नजर नजर डालते हैं भारत और चीन की सैन्य क्षमता पर...

सेना पर कितना खर्च करते हैं दोनोें देश?

भारत और चीन के बीच तनाव जारी है और दोनों ही सेनाओं ने दोनों तरफ नुकसान होने की खबर की पुष्टि की है। भारत के तीन और चीन के पांच जवानों के शहीद होने की खबर है। आइए देखते हैं दोनों देश अपनी सेना पर सकल घरेलू उत्पाद का कितना हिस्सा खर्च करते हैं...

  • भारत अपनी जी़डीपी यानि सकल घरेलू उत्पाद का 2.5 फीसदी हिस्सा खर्च करता है, भारत का सैन्य बजट लगभग 4,252 अरब का है।
  • चीन अपनी सकल घरेलू उत्पाद का 1.9 फीसदी हिस्सा ही सेना पर खर्च करता है, चीन का सैन्य बजट लगभग 17,327 अरब का है।

दोनों देशों का सेनाबल कितना है?

भारतीय सैन्यबल

  • सक्रिय सैनिक - 21,40,000
  • रिजर्व सैनिक - 11,55,000
  • सेना के लिए उपलब्ध - 31,91,29,420

चीन का सैन्यबल

  • सक्रिय सैनिक - 23,00,000
  • रिजर्व सैनिक - 80,00,000
  • सेना के लिए उपलब्ध - 38,58,21,101

दोनों देशों की थलसेना
भारत की थलसेना में शामिल हथियार

  • टैंक - 4,426
  • आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल - 5,681
  • कुल तोपें - 5,067
  • खुद चलने वाली तोपें - 290
  • रोकट तोपें - 292
चीन की थलसेना में शामिल हथियार 
  • टैंक - 7,760
  • आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल - 6,000
  • कुल तोपें - 9,726
  • खुद चलने वाली तोपें - 1,710
  • रोकट तोपें - 1,770
भारत के पास कितने टैंक
  • टी-72 - 2,410
  • टी-90 - 1,650
  • अर्जुन एमके1 - 248
  • अर्जुन एमके2 - 118
चीन के पास टैंकों की संख्या
  • टाइप 96 96ए 96बी - 2,500
  • टाइप 59 - 2,360
  • टाइप 63 - 800
  • टाइप 99 - 500
  • टाइप 88 - 500
  • टाइप 99ए - 500
  • टाइप 79 - 300
  • टाइप 69 - 300

दोनों देशों की वायुसेना

भारत की वायुसेना का विस्तार

  • कुल एयरक्राफ्ट - 2,216
  • फाइटर एयरक्राफ्ट - 323
  • मल्टीरोल एयरक्राफ्ट - 329
  • हमलावर एयरक्राफ्ट - 220
  • हेलीकॉप्टर्स - 725

चीन की वायुसेना का विस्तार

  • कुल एयरक्राफ्ट - 4,182
  • फाइटर एयरक्राफ्ट - 1,150
  • मल्टीरोल एयरक्राफ्ट - 629
  • हमलावर एयरक्राफ्ट - 270
  • हेलीकॉप्टर्स - 1,170

भारत के फाइटर एयरक्राफ्ट

  • मिग 21 - 245
  • मिग 29 - 78

चीन के फाइटर एयरक्राफ्ट

  • चेंगडू जे-7 - 558
  • शेन्यांग जे-11 - 277
  • शेन्यांग जे-8 - 143

भारत के मल्टीरोल एयरक्राफ्ट

  • सुखाई सु-30एमकेआई - 230
  • दसोल्ट मिराज 2000 - 45
  • मिग 29के - 45
  • एचएएल तेजस - 9

चीन के मल्टीरोल एयरक्राफ्ट

  • चेंगडू जे-10 - 266
  • चेंगडू जे-20 - 28
  • चेंगडू जे-15 - 21
  • सुखोई सु-35एस - 24

दोनों देशों की नौसेना

भारत की नौसेना का आकार

  • कुल नौसैनिक - 214
  • विमानपोत - 2
  • ध्वंसक पोत - 11
  • युद्ध पोत - 15
  • लड़ाकू जलपोत - 24
  • पनडुब्बी - 15

चीन की नौसेना का आकार

  • कुल नौसैनिक - 780
  • विमानपोत - 2
  • ध्वंसक पोत - 36
  • युद्ध पोत - 54
  • लड़ाकू जलपोत - 42
  • पनडुब्बी - 76

भारत के पास युद्ध पोत

  • तलवार क्लास - 6
  • शिवालिक क्लास - 3
  • ब्रह्मपुत्र क्लास -  3
  • गोदावरी क्लास - 3

चीन के पास युद्ध पोत

  • टाइप 054ए - 28
  • टाइप 053 - 13
  • टाइप 054 - 2

भारत के पास पनडुब्बी

  • सिंधुघोष - 9
  • शिशुमार - 4
  • चक्र - 1
  • अरिहंत क्लास - 1

चीन के पास पनडुब्बी

  • टाइप 039ए - 18
  • टाइप 035 - 17
  • टाइप 039 - 13
  • किलो - 12
  • टाइप 093 - 6
दोनों देशों की परमाणु क्षमता
स्टॉकहोल्म अंतरराष्ट्रीय शांति शोध संस्थान के मुताबिक दोनों देशों ने पिछले साल अपनी परमाणु क्षमता को बढ़ाया है। भारत के पास 150 विस्फोटर शीर्ष हैं जबकि चीन के पास 320 और पाकिस्तान के पास 160 विस्फोटक शीर्ष हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान दोनों ही धीरे-धीरे परमाणु हथियारों का विस्तार कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें