इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 अक्तूबर को आईएडीडी के दौरान अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेंगे।
भारत और अफ्रीका समुद्री सुरक्षा, साइबर स्पेस व आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। इन क्षेत्रों में सहयोग का पता लगाने और साथ देने के लिए मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में 12वें डेफएक्सपो में भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता (आईएडीडी) आयोजित होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 अक्तूबर को आईएडीडी के दौरान अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेंगे। इस वार्ता का विषय ‘भारत-अफ्रीका: रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और रणनीति अपनाना’ होगा।
चीन द्वारा इस क्षेत्र में अपने पदचिह्न का विस्तार करने के अथक प्रयासों के बीच भारत पिछले कुछ वर्षों में अफ्रीकी महाद्वीप के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ा रहा है। फरवरी 2020 में डेफएक्सपो के इतर लखनऊ में पहली बार भारत-अफ्रीका रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। उसमें एक लखनऊ घोषणा को अपनाया गया।