फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ब्लॉक: सोनिया-ममता की मुलाकात के बाद अब राहुल-अभिषेक बनर्जी के बीच अहम बैठक, विपक्षी रणनीति पर मंथन

Wed, 10 Jun 2026 12:47 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में मुलाकात कर 'इंडिया' गठबंधन की एकता और तालमेल पर चर्चा की। यह बैठक ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद हुई। इसका उद्देश्य भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करना और आपसी मतभेद दूर करना माना जा रहा है।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। यह बैठक 10 जनपथ पर हुई। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के बीच तालमेल बढ़ाने और एकता बनाए रखने की कोशिशों के तहत यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


यह बैठक ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के ठीक एक दिन बाद हुई है। मंगलवार को ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी के आवास पर जाकर उनसे बात की थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने विपक्षी गठबंधन को और ज्यादा मजबूत करने के रास्तों पर चर्चा की थी।

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी की यह मुलाकात इस हफ्ते दिल्ली में हुई 'इंडिया' गठबंधन की बैठक का ही हिस्सा है। उस बैठक में विपक्षी दलों ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए आपसी सहयोग और एकता की जरूरत बताई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के अंदर कुछ नेताओं ने बगावती तेवर दिखाए हैं। सोमवार को हुई गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी ने सभी साथियों से अपील की थी कि वे अपने मतभेद किनारे रख दें। उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन


हालांकि इस बैठक में हुई बातचीत की पूरी जानकारी अभी बाहर नहीं आई है। फिर भी इसे कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच बढ़ते संपर्क के तौर पर देखा जा रहा है। विपक्षी दल अब आने वाले समय में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत रणनीति बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें