फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया नमन

Fri, 28 May 2021 09:10 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया और  श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की आज (शुक्रवार, 28 मई) जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया व श्रद्धांजलि दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट के जरिये कहा, ‘आजादी की लड़ाई के महान सेनानी और प्रखर राष्ट्रभक्त वीर सावरकर को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’

प्रकाश जावड़ेकर ने भी दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

प्रधानमंत्री  के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी प्रखर राष्ट्रभक्त वीर सावरकर को याद किया। जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, 'महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, प्रखर वक्ता एवं लेखक विनायक दामोदार सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन, औपनिवेशिक शक्तियों के खिलाफ उनकी बहादुरी, संघर्ष एवं त्याग हम सभी को सदा प्रेरित करता रहेगा।'



हिंदुत्व की विचारधारा के बड़े समर्थक थे वीर सावरकर
बताते चलें कि विनायक दामोदर सावरकर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नासिक के भगूर गांव में हुआ। 1937 में वह हिन्दू महासभा के अध्यक्ष भी चुने गए थे। उन्हें वीर सावरकर के नाम से भी जाना जाता है। वह क्रांतिकारी होने के साथ-साथ लेखक, वकील और हिंदुत्व की विचारधारा के बड़े समर्थक थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने सावरकर को कालापानी की सजा दी थी। उनका निधन 1966 में 26 फरवरी को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें