फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: तिरंगे रंग की पगड़ी बांधकर राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Aug 2022 11:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजादी के इस अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने तिरंगे रंग की पगड़ी पहनी हुई है। उनकी पगड़ी में तिरंगे के तीनों रंग, केसरिया, सफेद और हरा शामिल हैं।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर की। इसके बाद पीएम लाल किले के लिए रवाना हो गए। आजादी के इस अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने तिरंगे रंग की पगड़ी पहनी हुई है। उनकी पगड़ी में तिरंगे के तीनों रंग, केसरिया, सफेद और हरा शामिल हैं। राजघाट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पहुंचे। यहां उनको गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

विज्ञापन


पिछले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी केसरिया साफे में नजर आए थे। इससे पहले वह इस खास मौके पर पीले, गुलाबी और सुनहरे रंग के साफे पहन चुके हैं। वह हर बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास तरह का साफा पहनते हैं। 

स्वदेशी का दिया मंत्र 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से नौंवी बार तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने स्वदेशी का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा, हमें आत्मनिर्भर भारत की ओर से बढ़ना है तो स्वदेशी का मंत्र जरूरी है। आज महर्षि अरविंद की जयंती है, उन्होंने स्वदेशी से स्वराज का नारा दिया था। उन्होंने कहा, आज लाल किले पर भारत में बनी तोज से ही सलामी दी गई है। 75 सालों से इस एक आवाज के लिए हमारे कान तरस रहे थे। उन्होंने कहा, आज हमारे पांच-पांच साल के बच्चे संकल्प ले रहे हैं कि विदेशी खिलौनों से नहीं खेलना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें