फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के बीच स्वतंत्रता दिवस पर भारत को आया चीन का यह बधाई संदेश

Sat, 15 Aug 2020 12:50 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में चीनी राजदूत सुन वाइडोंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज देश में 74वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह मनाया जा रहा है, देश इस समय आजादी के गीत सुन रहा है, बातें कर रहा है और वीर शहीदों को याद कर रहा है। कोरोना काल के दौरान मनाए जा रहे 74वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को देश और दुनिया से भी शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका, इजराइल, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया और चीन की ओर हार्दिक बधाइयां दी गईं। इधर चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत में चीन के राजदूत सून वेडॉन्ग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार और लोगों को बधाई। बता दें कि बीते कुछ समय से सीमा पर खूनी झड़प की वजह से दोनों देशों के बीच तनातनी जारी है।

भारत में चीन के राजदूत सून वेडॉन्ग ने कहा, 'भारत सरकार और भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। आशा करते हैं कि चीन और भारत, प्राचीन सभ्यता वाला दो महान राष्ट्र शांति के साथ समृद्ध हो और साझेदारी के साथ विकसित हो।'
विज्ञापन


वहीं भारत के सबसे खास दोस्त अमेरिका ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दीं। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारतीयों को आजादी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच मित्रता और साझी लोकतांत्रिक परंपराओं के बीच काफी गहरे संबंध हैं।

माइक पोम्पियो ने कहा कि वो अमेरिका और अमेरिकी लोगों की ओर से भारतीयों को उनके स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत एक दूसरे को महान बहुलतावादी लोकतंत्रों, वैश्विक शक्तियों और अच्छे मित्रों के तौर पर देखते हैं।

इसके अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरकार और भारत की जनता को आजादी के पावन पर्व पर बधाई दी और आभार व्यक्त किया। केपी शर्मा ओली ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के लोगों को ज्यादा प्रगति और समृद्धि की शुभकामनाएं देते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की ओर से भी प्रधानमंत्री मोदी और भारत की जनता को बधाई दी गईं। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की गहरी दोस्ती भरोसा और सम्मान पर टिकी हुई है। स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

इसके अलावा भारत में रहने वाले इजराइली राजदूत रोन माल्का ने कहा कि हमारे सभी प्यारे भारतीय दोस्तों, आपको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम भारत के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें