फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2019: प्रधानमंत्री मोदी ने पीला साफा पहन किया देश को संबोधित

Thu, 15 Aug 2019 12:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में साफा बांधने की अपनी परंपरा जारी रखी और गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीले रंग का साफा पहना, जिस पर लाल और हरे रंग की बंधेज वाली पट्टियां बनी हुई थीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्रचीर से मोदी का यह लगातार छठा और दोबारा सत्ता में आने के बाद पहला संबोधन था। 
विज्ञापन

 


पिछले साल उन्होंने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए केसरिया रंग का साफा पहना था, जिसकी किनारी लाल बंधेज की थी। मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 2014 में अपने पहले संबोधन के दौरान नांरगी और हरे रंग का जोधपुरी साफा बांधा था। 

वर्ष 2015 में वह लाल एवं हरे रंग की पट्टियों वाला साफा पहने नजर आए थे जबकि 2016 में उन्होंने लाल-गुलाबी-पीले रंग का राजस्थानी साफा पहना था। साल 2017 में प्रधानमंत्री ने क्रीम और पीले-लाल रंग का साफा पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देशवासी देशभक्ति की भावना में रंगे हुए हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें