फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2018: देखें देशभर में कैसी चल रही हैं तैयारियां

Mon, 13 Aug 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11

हमारा देश 15 अगस्त को अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को कुछ दिन ही रह गए हैं और पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई देशभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। लोग एक दूसरे को देशभत्ति के गीत और मैसेज भेज रहे हैं। लाल किले पर भी एक अलग ही रौनक लगी है। इसी बीच देशभर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। चलिए तस्वीरों में देखते हैं देशभर में किस प्रकार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां की जा रही हैं-

विज्ञापन

2 of 11
स्कूली बच्चों ने भी शुरू की तैयारियां। हाथ में तिरंगा लेकर खड़ी हैं स्कूली छात्राएं।
विज्ञापन

3 of 11
लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है।

4 of 11
स्कूली बच्चे भी देश के तिरंगे के रंगों में रंगी ड्रेस पहनकर तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 11
ये लाल किसे के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ीं महिला स्वैट टीम की सदस्य हैं। इस टीम को कई प्रकार के विस्फोटकों से संबंधित जानकारी दी गई है। इन्हें आईआईडी इस्तेमाल करने के बारे में भी बताया गया है। इसके साथ ही ये टीम बिना हथियार के भी दुश्मन से आसानी से निपट सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 11
इस दौरान जवान फुल ड्रेस रिहर्सल कर रहे हैं। देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
विज्ञापन

7 of 11
लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाल किले से देश के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को भाषण देंगे। उनके भाषण से पहले यहां हर तरह की जांच की जा रही है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

8 of 11
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के कारण कई जगहों में जाम भी लगा हुआ है। जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

9 of 11
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंडिया गेट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान आतंकी हमलों का डर बना रहता है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।

10 of 11
देश की सुरक्षा की ओर सरकार की तरफ से शुक्रवार 10 अगस्त को एक बड़ा कदम उठाया गया। अमेरिका की ही तरह अब भारत की भी एक महिला स्वैट टीम बनाई गई है। इस टीम को गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिल्ली की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। करीब 15 महीनों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद ये महिला कॉन्स्टेबल किसी भी परिस्थिति का मुकाबला करने में पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

11 of 11
लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है। इसी बीच कुछ जवान सेल्फी लेते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें