फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: 1082 पुलिसकर्मियों को मिले मेडल, CBI और ITBP के इतने जवानों को किया गया सम्मानित

Sun, 14 Aug 2022 05:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार सबसे ज्यादा 109 वीरता पदक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को मिले। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस को 108 पदक मिले हैं। 
विज्ञापन
Police Medal - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस के 1,082 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। उन्हें, वीरता समेत सेवा पदक की विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन

एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा कि 347 पुलिस पदक वीरता के लिए, विशिष्ट सेवा के लिए 87 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 648 पुलिस पदक प्रदान किए गए।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि वीरता के लिए 347 पदक में से 204 कर्मियों को जम्मू कश्मीर में वीरतापूर्ण कार्य करने के लिए, 80 पुलिसकर्मियों को वामपंथी चरमपंथ या नक्सल हिंसा प्रभावित स्थानों में वीरता का प्रदर्शन करने के लिए तथा 14 पुलिसकर्मियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र में बहादुरी का परिचय देने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस बार सबसे ज्यादा 109 वीरता पदक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को मिले। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस को 108, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 19 तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को छह-छह पदक मिले। राज्य के पुलिस बलों में से 42 वीरता पदक महाराष्ट्र को दिए गए।

आईटीबीपी के 20 कर्मी सेवा पदकों से सम्मानित
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 20 जवानों को विभिन्न सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इसमें वीरता पदक भी शामिल है। आईटीबीपी प्रवक्ता विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि छह पुलिस वीरता पदक, उत्तम सेवा के लिए तीन राष्ट्रपति पुलिस पदक और उल्लेखनीय सेवा के लिए 11 पुलिस पदक प्रदान किए गए।

सीबीआई के 30 जवानों को मिले पुलिस पदक
सीबीआई के छह अधिकारियों को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 24 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित किया गया। इसमें कोयला घोटाला मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों और आंतरिक सतर्कता के साथ काम करने वाले अधिकारी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें