फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हुई तेल के दामों में बढ़ोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 13 तो डीजल 19 पैसे महंगा

Tue, 22 Jan 2019 09:59 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। साल की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जनवरी के पहले सप्ताह के बाद लगातार कीमतों में उछाल नजर आ रहा है। दिल्ली में भी रविवार को भाव चढ़ा रहा। 

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 13 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 71.27 रुपए प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे बढ़कर 65.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर 73.36 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

मुंबई में पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर 76.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे बढ़कर 69.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 13 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 73.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 69.62 रुपए प्रति लीटर चल रहा है।
विज्ञापन


उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। सोमवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल .64 फीसदी की गिरावट के बाद भी 62 डॉलर के स्तर को पार कर 62.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल .48 फीसदी की गिरावट के बाद भी 53.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें