आयकर विभाग ने फाइनेंसर किशोर भजियावाला से 400 करोड़ के दस्तावेज बरामद किए हैं।
- फोटो : Social Media
नोटबंदी के बाद देशभर में नोटों की जब्ती और गिरफ्तारियों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। कभी ठेले पर 50 पैसे की चाय बेचने वाला शख्स आज 400 करोड़ से ज्यादा का मालिक है, पिछले चार दिन की छापेमारी में आयकर विभाग ने फाइनेंसर किशोर भजियावाला से 400 करोड़ के दस्तावेज बरामद किए हैं। इस मामले में किशोर ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
करोड़ों के मालिक इस चायवाले के बारे में 10 बातें
1. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले चार दिन की तलाशी में शुक्रवार को खोले गए 8 लॉकर में 13 किलो सोना मिला है। इसके अलावा चांदी और 5 लाख की नकदी भी मिली है। सूत्रों के मुताबिक रविवार को किशोर भजियावाला के परिसर में छापे के दौरान आयकर विभाग को 250 संपत्ति दस्तावेज, 2 किलोग्राम सोना और 40-50 किलो चांदी मिली है।
2. गुरुवार को खोले गए 8 बैंक लॉकर में एक करोड़ 8 लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा 75 लाख कीमत के गहने भी बरामद हुए हैं।
3. सूत्रों के मुताबिक किशोर भजियावाला के लॉकर से आयकर विभाग को जो दस्तावेज मिले हैं और उसमें और भी चौंकाने वाली जानकारी है।
4. इनकम टैक्स को शक है कि किशोर फर्जी दस्तावेज के सहारे किसान बना है और किसान बनकर उसने पिछले एक साल में वापी से तापी के बीच 400 बीघा जमीन खरीदी है।
5. इस जमीन का कुल बाजार मूल्य 600 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। आयकर विभाग से मिलने के बाद कलेक्टर ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।