फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने मायावती के पूर्व सचिव की 230 करोड़ रुपये की ‘बेनामी’ संपत्ति जब्त की

Tue, 24 Sep 2019 08:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मायावती (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नेत राम की 230 करोड़ की ‘बेनामी’ संपत्ति जब्त की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने दिल्ली, नोएडा, कोलकाता और मुंबई में कुल 19 अचल संपत्ति जब्त की हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध कानून की धारा 24 (तीन) के तहत विभाग की दिल्ली जांच इकाई ने नेतराम के खिलाफ जब्ती का अस्थाई आदेश जारी किया है। जब्त की गई संपत्ति वाणिज्यिक और रिहाइशी दोनों तरह की है।

बसपा प्रमुक मायावती के मुख्यमंत्री रहने के दौरान शीर्ष पदों पर रह चुके अधिकारी के ठिकानों पर पहली बार आयकर विभाग ने इस साल मार्च में छापा मारा था। विभाग ने इन छापों में 1.64 करोड़ रुपये की नकदी, 50 लाख रुपये की मो ब्लां कलम और पांच महंगी एसयूवी जब्ती की थी।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने दावा किया था कि अधिकारी की 300 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं। विभाग की दिल्ली इकाई ने बेनामी लेनदेन रोधी कानून के तहत मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें