फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने ठाणे के प्रमुख बिल्डरों के यहां मारे छापे, 520 करोड़ रुपये का मिला काला धन

Fri, 22 Jan 2021 12:11 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
income tax department - फोटो : wiki
विज्ञापन

आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बड़े बिल्डर्स के यहां छापा मार कर 520 करोड़ रुपये से ज्यादा की अज्ञात स्रोतों से हुई आय का पता लगाया है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बृहस्पतिवार को बताया कि 12 जनवरी को बोरीवली, मीरा रोड और भयंदर में तलाशी और छापे की कार्रवाई की गई। आयकर विभाग ने छापा मार कार्रवाई में बिना किसी लेखे-जोखे वाली 10.16 करोड़ रुपये नकदी भी बरामद की है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के लिए नीति निर्धारित करने वाले बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी बयान के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान बरामद नकदी सहित पिछले वर्षों को मिलाकर कुल 520.56 करोड़ रुपये की बेहिसाब राशि मिली है।

बयान के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पता चला है कि जमीन और फ्लैट बेचने से मिले धन सहित बहुत सारी आय का कोई हिसाब नहीं दिखाया गया है। बोर्ड ने कहा कि समूह ने सेल्फ असेसमेंट कर भरने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें