फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 10 लाख टीके की पहली खेप कोलकाता हवाईअड्डे पहुंची

Wed, 13 Jan 2021 02:28 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड-19 टीके की करीब 10 लाख खुराक की पहली खेप मंगलवार को विशेष विमान से पुणे से यहां पहुंची। इसमें से 6.89 लाख खुराक बंगाल के लिए हैं और बाकी पड़ोसी राज्यों के लिए है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


टीके 58 डब्बों में रखे थे और यह खेप शहर के हवाईअड्डे पर दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि इस खेप को दो वाहनों में हवाई अड्डे से बागबाजार के राज्य संचालित केंद्रीय परिवार कल्याण केंद्र और अन्य को हेस्टिंग्स के सरकारी चिकित्सा भंडार केंद्र में ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि 6.89 लाख टीके की शिशियों को रखने के लिए बागबाजार भंडार में पांच कूलर और चार फ्रीजर लगाए गए हैं। वहीं बाकी तीन लाख टीकों को केंद्रीय डिपो से देश के पूर्वोत्तर हिस्सों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें