अमेरिका में भारतीयों पर हो रहे हमले को लेकर लोकसभा में हंगामा हुआ। कांग्रेस, टीएमसी सहित विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर सरकार से तुरंत जवाब की मांग की। हालांकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ये गंभीर मामला है और सरकार अगले सप्ताह लोकसभा में जवाब देगी।
वहीं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तब से अमेरिका में भारतीयों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मुद्दे पर ट्वीट करते हैं। लेकिन अमेरिका में भारतीयों पर हमले को लेकर एक भी ट्टिट नहीं किया। क्यों चुप हैं? आज ही सदन में जवाब दें।
PM tweets on every other issue, why doesn't he talk on this issue? Why silent? He should make statement today: Mallikarjun Kharge,Cong in LS
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस मसले पर भारत सरकार की तरफ से लोकसभा में अगले हफ्ते बयान दिया जाएगा। उधर कांग्रेस और टीएमसी इस मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहती है। कांग्रेस ने जहां स्थगन प्रस्ताव दिया है, वहीं टीएमसी सांसदों ने प्रदर्शन किया।
Incidents regarding Indians in USA taken very seriously, statement on behalf of GoI to be given in the Parl next week: Rajnath Singh in LS
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
गौरतलब है कि अमेरिका के कंसास में नस्लीय हिंसा में भारतीय इंजीनियर की हत्या के बाद वहां की सरकार लगातार सवालों के घेरे में हैं। इसी कड़ी में अब अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने मामले पर सफाई दी है। उनका कहना है कि वे इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते की हत्या के पीछे क्या मंशा थी, लेकिन मारे गए शख्स के परिवार पर क्या बीत रही है। इसका उन्हें और उनके सरकार को भी अफसोस है।
उन्होंने कहा जिन्होंने भी इस वारदात को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और हम जांच के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। मार्क टोनर ने आगे कहा कि सेकेट्री टिल्लेरसन ने मामले में अपना पक्ष रख दिया है और उन्हें भी इस घटना का बेहद दुख है।
इससे पहले भी देश के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लंबे समय बाद हेट क्राइम पर अपनी चुप्पी अमेरिकी संसद में तोड़ी थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस तरह की ‘घृणित’ और ‘गंदी’ सोच की निंदा करता है। इतना ही नहीं गोलीकांड के पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया