बसपा विधायक बोले, आदेश की अवहेलना नहीं
विश्वास मत के दौरान सदन से गायब रहने पर बसपा से निकाले गए विधायक एन महेश ने कहा कि मुझे किसी का पक्ष लेने से रोका गया था। मैंने यही किया। मैंने बहनजी (मायावती) के आदेश की अवहेलना नहीं की।
निर्दलीय विधायकों ने याचिका वापस लेने की गुहार लगाई
कर्नाटक के दो निर्दलीय विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट से उस याचिका को वापस लेने का अनुरोध किया, जिसमें तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की गई थी। हालांकि कोर्ट ने कोई आदेश देने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि विधायकों के वकील मुकुल रोहतगी व स्पीकर के वकील अभिषेक मनु सिंघवी कहां हैं? हम उनकी उपस्थिति में आदेश पारित करेंगे। उन्होंने हमारा काफी वक्त लिया है।’